अनेक शब्दों के लिए एक शब्द

  • कच्चे मांस की गंध :-   विस्र
  • कमल के समान गहरा लाल रंग :-   शोण
  • काला पीला मिला रंग :-   कपिश
  • केंचुए की स्त्री :-   शिली
  • कुएँ की जगत :-   वीनाह
  • केवल वर्षा पर निर्भर :-   बारानी
  • कलम की कमाई खानेवाला :-   मसिजीवी
  • कुएँ के मेढ़क के समान संकीर्ण बुद्धिवाला :-   कूपमंडुक
  • काला पानी की सजा पाया कैदी :-   दामुल कैदी
  • किसी काम में दखल देना :-   हस्तक्षेप
  • कुसंगति के कारण चरित्र पर दोष :-   कलंक
  • कुछ खास शर्तों द्वारा कोई कार्य कराने का समझौता :-   संविदा
  • खाने से बचा हुआ जूठा भोजन :-   उच्छिष्ट
  • खाने योग्य पदार्थ :-   खाद्य
  • खाने की इच्छा :-   बुभुक्षा
  • खून से रँगा हुआ :-   रक्तरंजित
  • खेलना का मैदान :-   क्रीड़ास्थल

अनेक शब्दों के लिए एक शब्द

  • गिरा हुआ :-   पतित
  • गृह  घर  बसाकर स्थित  रहने वाला  :-   गृहस्थ
  • ग्राम का रहने वाला :-   ग्रामीण
  • गोद लिया हुआ पुत्र :-   दत्तक  पुत्र   
  • गोपों को घेरा बाँधकर नाचने की क्रिया :-   रास
  • गुरु के समीप रहने वाला विद्यार्थी :-   अन्तेवासी
  • गणित शास्त्र के जानकार :-   गणितज्ञ
  • गंगा का पुत्र :-   गांगेय
  • गृह घर बसा कर रहने वाला :-   गृहस्थ
  • गगन  आकाश  चूमने वाला :-   गगनचुम्बी
  • घास छीलने वाला :-   घसियारा
  • घास खाने वाला :-   तृणभोजी
  • घुलने योग्य पदार्थ :-   घुलनशील
  • घृणा करने योग्य :-   घृणास्पद
  • घर के सबसे ऊपर के खंड की कोठरी :-   अटारी
  • घर के सामने का मंच :-   आलिन्द
  • घूम – फिरकर सौदा बेचने वाला :-   फेरीवाला
  • चार वेदों को जानने वाला :-   चतुर्वेदी
  • चार राहों वाला :-   चौराहा
  • चेतन स्वरूप की माया :-   चिद्विलास
  • चूहे फँसाने का पिंजड़ा :-   चूहेदानी
  • चौथे दिन आने वाला ज्वर :-   चौथिया
  • चारों ओर की सीमा :-   चौहदी
  • चारों ओर जल से घिरा हुआ भू – भाग :-   टापू
  • चोरी छिपे चुंगी शुल्क आदि दिये बिना माल लाकर बेचने वाला :-   तस्कर
  • चौपायों के बाँधने का स्थान :-   थान
  • चार मुखों वाला  :-   चतुरानन
  • चिंता में डूबा हुआ :-   चिंतित
  • चुनाव में अपना मत देने की क्रिया :-   मतदान
  • छिपे वेश में रहना :-   छद्मवेश
  • छात्रों के रहने का स्थान :-   छात्रावास
  • छः महीने के समय से सम्बन्धित :-   छमाही
  • छत में टाँगने का शीशे का कमल या गिलास, जिसमें मोमबत्तियाँ जलती हों :-   फानूस
  • छोटे कद का आदमी :-   बौना
  • छह कोने वाली आकृति :-   षट्कोण
  • छह – छह महीने पर होने वाला :-   षाण्मासिक
  • छूत से फैलने वाला रोग :-   संक्रामक
  • छाती का घाव :-   उरक्षत
  • छः मुँहों वाला :-   षण्मुख/षडानन
  • जो कभी न मरे :-   अमर
  • जो पढ़ा – लिखा न हो :-   अपढ़, अनपढ़
  • जो अक्षर  पढ़ना-लिखना  जानता है :-   साक्षर
  • जो दूसरों पर अत्याचार करें :-   अत्याचारी
  • जो दिखाई न दे :-   अदृश्य
  • जो कभी नष्ट न हो :-   अनश्वर
  • जो उच्च कुल में उत्पन्न हुआ हो :-   कुलीन
  • जो क्षमा के योग्य हो :-   क्षम्य
  • जो अधिक बोलता हो :-   वाचाल
  • जो सब जगह व्याप्त हो :-   सर्वव्यापक
  • जो देखने योग्य हो :-   दर्शनीय
  • जो कुछ न करता हो :-  अकर्मण्य
  • जो पुत्र गोद लिया हो :-   दत्तक
  • जो मान – सम्मान के योग्य हो :-   माननीय
  • जो नष्ट न होने वाला हो :-   अविनाशी
  • जो परिचित न हो :-   अपरिचित
  • जो स्थिर रहे :-   स्थावर
  • जो वन में घूमता हो :-   वनचर
  • जो इस लोक से बाहर की बात हो :-   अलौकिक
  • जो धन का दुरुपयोग करता है :-   अपव्ययी
  • जो कानून के विरुद्ध हो :-   अवैध
  • जो कानून के अनुसार हो :-   वैध
  • जो पहले न पढ़ा हो :-   अपठित
  • जो दो भाषाएँ जानता हो :-   दुभाषिया
  • जो धर्म का काम करे :-   धर्मात्मा
  • जो कठिनाई से प्राप्त हो :-   दुर्लभ
  • जो स्वयं पैदा हुआ हो :-   स्वयंभू
  • जो शरण में आया हो :-   शरणागत
  • जो क्षमा करने के योग्य हो :-   क्षम्य
  • जो बहुत समय कर ठहरे :-   चिरस्थायी
  • जो कभी नष्ट न हो :-   अनश्वर
  • जो उदार न हो :-   अनुदार
  • जो चित्र बनाता हो :-   चित्रकार
  • जो आमिष  मांस  नहीं खाता :-   निरामिष
  • जो पहरा देता है :-   प्रहरी
  • जो कहा न जा सके :-   अकथनीय
  • जो गिना न जा सके :-   अगणित

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!