अनेक शब्दों के लिए एक शब्द

  • ऊपर कहा हुआ :-   उपर्युक्त
  • ऊपर की ओर जाने वाला :-  उर्ध्वगामी
  • उच्च वर्ण के पुरुष के साथ निम्न वर्ण की स्त्री का विवाह :- अनुलोम विवाह
  • ऊपर की ओर बढ़ती हुई साँस :-   उर्ध्वश्वास
  • उपचार या ऊपरी दिखावे के रूप में होने वाला :-   औपचारिक
  • उच्च न्यायालय का न्यायाधीश :-   न्यायमूर्ति
  • उपकार के प्रति किया गया उपकार :-   प्रत्युपकार
  • ऊपर लिखा गया :-   उपरिलिखित
  • उतरती युवावस्था का :-   अधेर
  • ऊपर आने वाला श्वास :- उच्छवास
  • उत्तर दिशा :-   उदीची
  • उसी समय का :-   तत्कालीन

अनेक शब्दों के लिए एक शब्द

  • एक ही समय में वर्तमान :-   समसामयिक
  • एक स्थान से दूसरे स्थान को हटाया हुआ :-   स्थानान्तरित
  • एक भाषा की लिखी हुई बात को दूसरी भाषा में लिखना या कहना :-   अनुवाद
  • ऐसा व्रत, जो मरने पर ही समाप्त हो :-  आमरणव्रत
  • ऐसा ग्रहण जिसमें सूर्य या चन्द्र का पूरा बिम्ब ढँक जाय :-   खग्रास
  • ऐसा जो अंदर से खाली हो :-   खोखला
  • ऐसा तर्क जो देखने पर ठीक प्रतीत होता हो, किन्तु वैसा न हो :-   तर्काभास
  • एक व्यक्ति द्वारा चलायी जाने वाली शासन प्रणाली :-   तानाशाही
  • एक राजनीतिक दल को छोड़कर दूसरे दल में शामिल होने वाला :-   दलबदलू
  • एक देश से माल दूसरे देश में जाने की क्रिया :-   निर्यात
  • ऐतिहासिक युग के पूर्व का :-   प्रागैतिहासिक
  • एक महीने में होने वाला :-   मासिक
  • एक ही जाति का :-   सजातीय
  • एक ही समय में उत्पन्न होने वाला :-   समकालीन
  • ऐसी भूमि जो उपजाऊ नहीं हो :-   ऊसर
  • एक सप्ताह में होने वाला :-   साप्ताहिक
  • किसी पद का उम्मीदवार :-   प्रत्याशी
  • कीर्तिमान पुरुष :-   यशस्वी
  • कम खर्च करने वाला :-   मितव्ययी
  • कम जानने वाला :-   अल्पज्ञ
  • कम बोलने वाला :-   मितभाषी
  • कम अक्ल वाला :-   अल्पबुद्धि
  • कठिनाई से समझने योग्य :-   दुर्बोध
  • कल्पना से परे हो :-   कल्पनातीत
  • किसी की हँसी उड़ाना :-   उपहास
  • कुछ दिनों तक बने रहने वाला :-   टिकाऊ
  • किसी बात को बढ़ा- चढ़ाकर कहना :-   अतिशयोक्ति
  • कठिनता से प्राप्त होने वाला :-   दुर्लभ
  • किसी पद का उम्मीदवार :-   प्रत्याशी
  • किसी विषय को विशेषरूप से जानने वाला :-   विशेषज्ञ
  • किसी काम में दूसरे से बढ़ने की इच्छा या उद्योग :-   स्पर्द्धा
  • क्रम के अनुसार :-   यथाक्रम
  • कार्य करने वाला :-   कार्यकर्त्ता
  • करने योग्य :-   करणीय, कर्तव्य
  • किसी कथा के अंतर्गत आने वाली दूसरी कथा :-   अन्तःकथा
  • कर या शुल्क का वह अंश जो किसी कारणवश अधिक से अधिक लिया जाता है :-   अधिभार
  • किसी पक्ष का समर्थन करने वाला :-   अधिवक्ता
  • किसी कार्यालय या विभाग का वह अधिकारी जो अपने अधीन कार्य करने वाले कर्मचारियों की निगरानी रखे :-   अधीक्षक
  • किसी सभा, संस्था का प्रधान :-   अध्यक्ष
  • किसी कार्य के लिए दी जाने वाली सहायता :-   अनुदान
  • किसी मत या प्रस्ताव का समर्थन करने की क्रिया :-   अनुमोदन
  • किसी व्यक्ति या सिद्धान्त का समर्थन करने वाला :-   अनुयायी
  • किसी कार्य को बार-बार करना :-   अभ्यास
  • किसी वस्तु का भीतरी भाग :-   अभ्यन्तर
  • किसी वस्तु को प्राप्त करने की तीव्र इच्छा :-   अभीप्सा
  • किसी बात पर बार-बार जोर देना :-   आग्रह
  • किसी पात्र आदि के अन्दर का स्थान, जिसमें कोई चीज आ सके :-  आयतन
  • किसी अवधि से संबंध रखने वाला :-   आवधिक
  • किसी देश के वे निवासी जो पहले से वहाँ रहते रहे हैं :-   आदिवासी
  • किसी चीज या बात की इच्छा रखनेवाला :-   इच्छुक
  • किन्हीं घटनाओं का कालक्रम से किया गया वृत :-   इतिवृत
  • किसी नई चीज का बनाना :-   ईजाद, अविष्कार
  • किसी के बाद उसकी संपत्ति प्राप्त करने वाला :-   उत्तराधिकारी
  • किसी एक पक्ष से संबंधित :-   एकपक्षीय
  • कष्टों या काँटों से भरा हुआ :-   कंटकाकीर्ण
  • किसी के उपकार को न मानने वाला :-   कृतघ्न

अनेक शब्दों के लिए एक शब्द

  • किसी की कृपा से पूरी तरह संतुष्ट :-   कृतार्थ
  • कारागार से संबंध रखने वाला :-   कारागारिक
  • किन्हीं निश्चित कार्यों के लिए बनायी गयी समिति :-   कार्यसमिति
  • क्रम के अनुसार :-   क्रमानुसार
  • किसी विचार/निर्णय को कार्यरूप देना :-   कार्यान्वयन
  • कुंती का पुत्र :-   कौंतेय
  • किसी के घर की होनेवाली तलाशी :-   खानातलाशी
  • किसी के इर्द – गिर्द घेरा डालने की क्रिया :-   घेराबन्दी
  • करुण स्वर में चिल्लाना :-   चीत्कार
  • किसी को सावधान करने के लिए कही जाने वाली बात :-   चेतावनी
  • किसी वस्तु का चौथा भाग :-   चतुर्थाश
  • किसी काम या व्यक्ति में छिद्र या दोष निकालने का कार्य :-   छिद्रान्वेषण
  • कर्मचारियों आदि को छाँटकर निकालने की क्रिया :-   छँटनी
  • किसी भी बात को जानने की इच्छा :-   जिज्ञासा
  • किसी के सम्पूर्ण जीवन के कार्यों का विवरण :-   जीवनचरित
  • काँटेदार झाड़ियों का समूह :-   झाड़झंखाड़
  • किसी ग्रंथ या रचना की टीका करनेवाला :-   टीकाकार
  • किसी पद अथवा सेवा से मुक्ति का पत्र :-   त्यागपत्र
  • किसी भी पक्ष का समर्थन न करने वाला :-   तटस्थ
  • कोई काम या पद छोड़ देने के लिये लिखा गया पत्र :-   त्यागपत्र
  • कुछ निश्चित लम्बाई का कपड़ा :-   थान
  • किसी के पास रखी हुई दूसरे की वस्तु :-   थाती/धरोहर/अमानत
  • कपड़ा साइन का व्यवसाय करने वाला :-   दर्जी
  • किसी के साथ सम्बन्ध न रखने वाला :-   निःसंग
  • कही हुई बात को बार – बार कहना :-   पिष्टपेषण
  • किसी आरोप के उत्तर में किया जाने वाला आरोप :-   प्रत्यारोप
  • किसी टूटी – फूटी वस्तु का पुनर्निर्माण :-   पुनर्निर्माण
  • किसी देवता पर चढ़ाने के लिए मारा जाने वाला पशु :-   बलि
  •  किसी पद पर  जो पहले रहा हो :-   भूतपूर्व
  • किसी बात का गूढ़ रहस्य जानने वाला :-   मर्मज्ञ
  • किसी मत को मानने वाला :-   मतानुयायी
  • कुबेर की नगरी :-   अलकापुरी
  • किसी छोटे से प्रसन्न हो उसका उपकार करना :-   अनुग्रह
  • किसी के दुःख से दुःखी होकर उस पर दया करना :-   अनुकम्पा
  • किसी श्रेष्ठ का मान या स्वागत :-   अभिनन्दन
  • किसी विशेष वस्तु की हार्दिक इच्छा :-   अभिलापा
  • किसी के शरीर की रक्षा करने वाला :-   अंगरक्षक
  • किसी को भय से बचाने का वचन देना :-   अभयदान
  • केवल फल खाकर रहनेवाला :-   फलाहारी
  • किसी कलाकार की कलापूर्ण रचना :-   कलाकृति
  • करने की इच्छा :-   चिकीर्षा
  • कुबेर का बगीचा :-   चैत्ररथ
  • कुबेर का पुत्र :-   नलकूबर
  • कुबेर का विमान :-   पुष्पक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!