अनेक शब्दों के लिए एक शब्द

  • वें बातें जो पुस्तक के आरंभ में लिखी जाय :-   भूमिका/प्राक्कथन
  • वह स्थिति जब मुद्रा का चलन अधिक हो :-   मुद्रास्फीति
  • वह पूँजी जो सम्पत्ति आदि के रूप में हो :-   रिक्थ
  • वह काव्य जिसका अभिनय किया जाय :-   रूपक
  • वह शासन प्रणाली जो जनता द्वारा जनता के हित के लिए हो :-   लोकतंत्र
  • वसुदेव के पुत्र :-   वासुदेव
  • वासुदेव के पिता :-   वसुदेव
  • वाडव  सागर  का अनल  आग  :-   वाडवानल
  • विश्व का पर्यटन करनेवाला :-   विश्वपर्यटक
  • विधि  कानून  के द्वारा प्राप्त :-   विधिप्रदत
  • वेतन पर काम करने वाला :-   वैतनिक
  • विष्णु का भक्त या विष्णु संबंधी :-   वैष्णव
  • विष्णु का शंख :-   पाञ्चजन्य
  • विष्णु का चक्र :-   सुदर्शन
  • विष्णु की गदा :-   कौमोदकी
  • विष्णु की तलवार :-   नन्दक
  • विष्णु की मणि :-   कौस्तुभ
  • विष्णु का धनुष :-   शांर्ग
  • विष्णु का सारथि :-   दारुक
  • विष्णु का छोटा भाई :-   गद
  • वह स्थान जहाँ मुर्दे जलाये जाते है :-   श्मशान
  • वह पुरुष जिसकी पत्नी साथ है :-   सपत्नीक  विष्णु का उपासक या विष्णु से सम्बद्ध :-   वैष्ण्व
  •  विदेश में  प्रवास करनेवाला :-   प्रवासी
  • वह जिसकी दृष्टि दूर तक जाय :-   दूरदर्शी
  • वह जिसकी प्रतिज्ञा दृढ हो :-   दृढ़प्रतिज्ञ
  • विधि  कानून   द्वारा प्रदत्त  प्राप्त  :-   विधिप्रदत्त
  • वृष्टि का अभाव :-   अनावृष्टि
  • विश्र्वास के योग्य  :-   विश्र्वसनीय
  • विद्या की चाह रखने वाला :-   विद्यार्थी
  • वह स्थान जहाँ मुर्दे जलाये जाते है :-   श्मशान
  •  वह पुरुष  जिसकी पति साथ है :-   सपतीक

अनेक शब्दों के लिए एक शब्द

  •  वह स्त्री  जिसे पति छोड़ दे :-   परित्यक्ता
  • वह पहाड़ जिससे आग निकलती हो :-   ज्वालामुखी
  • विदेश से वस्तुयें मँगाना :-   आयात
  • वृद्धावस्था से घिरा हुआ :-   जराक्रान्त
  • वर्षा के जल से पालित :-   देवमातृक
  • वर्षा सहित तेज हवा :-   झंझावात
  • व्यक्तिगत आजादी :-   स्वतंत्रता
  • वीर पुत्रों को जन्म देनेवाली :-   वीरप्रसूता
  • वीरों द्वारा भोगी जानेवाली :-   वीरभोग्या
  • विमान चलानेवाला :-   वैमानिक
  • विनोबा के मत को माननेवाला :-   सर्वोदयी
  • वृक्षों को जल से थोड़ा सींचना :-   आसेक
  • वह व्यक्ति जिसके एक के ऊपर दूसरा दाँत हो :-   अधिकदन्ती
  • वह गणित जिसमें संख्याओं का प्रयोग हो :-   अंकगणित
  • विपत्ति के समय विधान करने का धर्म :-   आपद्धर्म
  • व्याकरण जाननेवाला :-   वैयाकरण
  • शीघ्र नष्ट होने वाला :-   क्षणभंगुर
  • सब कुछ जानने वाला :-   सर्वज्ञ
  • सौतेली माँ :-   विमाता
  • सब कुछ भक्षण करनेवाला :-   सर्वभक्षी
  • सप्ताह में एक बार होने वाला :-   साप्ताहिक
  • साहित्य से सम्बन्ध रखने वाला :-   साहित्यिक
  • सत्य बोलने वाला :-   सत्यवादी
  • सुख देनेवाला :-   सुखद
  • समान उदर से जन्म लेनेवाला :-   सहोदर
  • सेवा से सम्बद्ध :-   साहित्यिक
  • शक्ति के अनुसार :-   यथाशक्ति
  • सबसे प्रिय :-   प्रियतम
  • सुनने योग्य :-   श्रवणीय
  • समान  एक ही उदर से जन्म लेनेवाला :-   सहोदर
  • सुन्दर हृदयवाला :-   सुहृद
  • स्त्री :- पुरुष का जोड़ा :-   दम्पति
  • स्वेद से उत्पत्र होनेवाला :-   स्वेदज
  • शिव का उपासक या शिव से सम्बद्ध :-   शैव
  • शक्ति का उपासक या शक्ति से सम्बद्ध :-   शाक्त
  • समाचार पत्र का मुख्य  सम्पादकीय  लेख :-   अग्रलेख
  • सीमा का अनुचित उल्लंघन :-   अतिक्रमण
  • सर्वाधिकार सम्पन्न शासक या अधिकारी :-   अधिनायक
  • सरकार द्वारा प्रकाशित या सरकारी बजट में छपी सूचना :-   अधिसूचना
  • संसार में सबका प्रिय :-   लोकप्रिय
  • शरीर के लिए जितना धन आवश्यक हो उससे अधिक न लेना :-   अपरिग्रह
  • शरीर का कोई भाग :-   अवयव
  • सरकार द्वारा दूसरे देश की तुलना में अपने देश की मुद्रा का मूल्य कम कर देना :-   अवमूल्यन
  • सीमा का उल्लंघन करना :-   अतिक्रमण
  • सामाजिक एवं प्रशासनिक अनुशासन की क्रूरता से उत्पत्र स्थिति :-   आतंक
  • सर्वप्रथम मत को प्रवर्तित करने वाला :-   आदिप्रवर्तक
  • सेतुबंध रामेश्वरम से हिमालय तक :-   आसेतुहिमालय
  • सूर्य जिस पर्वत के पीछे निकलता है :-   उदयाचल
  • सूर्योदय से पहले का समय :-   उषाकाल
  • सारे संसार के देशों की खेल प्रतियोगितायें :-   ओलम्पिक
  • सेना में रहने का स्थान :-   छावनी
  • सहसा छिपकर आक्रमण करने वाला :-   छापामार
  • सिक्के ढालने का कारखाना :-   टकसाल
  • स्थल या जल का वह तंग या पतला भाग जो स्थल या जल के दो बड़े खंडों को मिलाता है :-   डमरूमध्य
  • सत्व, रज व तम :-   त्रिगुण
  • स्वर्गलोक, मृत्युलोक और पाताललोक :-   त्रिभुवन/त्रिलोक
  • शीतल, मन्द व सुगन्धित वायु :-   त्रिविधवायु
  • शक्तिशाली, दयालु और योद्धा नायक :-   धीरोदात्त
  • शासकीय अधिकारियों का शासन :-   नौकरशाही
  • शरीर के एक पार्श्व का लकवा :-   पक्षाघात
  • समान रूप से आगे बढ़ने की चेष्टा :-   प्रतिस्पर्द्धा
  • शक्ति के अनुसार :-   यथाशक्ति
  • स्पष्टीकरण के लिए दिया जाने वाला वक्तव्य :-   विवृति
  • सौ वर्ष का समय :-   शताब्दी
  • शत्रु का नाश करने वाला :-   शत्रुघ्न
  • सौ में सौ :-   शतप्रतिशत
  • शयन  सोने  का आगार  कमरा  :-   शयनागार
  • शरण में आया हुआ :-   शरणागत
  • सदैव रहने वाला :-   शाश्वत
  • सिर पर धारण करने योग्य :-   शिरोधार्य
  • संगीत के छः राग :-   षटराग
  • सोलह वर्ष की लड़की :-   षोडशी
  • सड़ी हुई वस्तु की गन्ध :-   सराँध
  • सहन करना जिसका स्वभाव है :-   सहनशील
  • सबको जीतने वाला :-   सर्वजीत
  • सब कुछ खाने वाला :-   सर्वभक्षी
  • सत्य के प्रति आग्रह :-   सत्याग्रह
  • समान वयवाला :-   समवयस्क
  • समान  एक ही  उदर से जन्म लेनेवाला :-   सहोदर
  • सब लोगों से सम्बन्ध रखने वाला :-   सार्वजनिक
  • सरस्वती का भक्त या सरस्वती से संबद्ध :-   सारस्वत
  • सब कालों में होनेवाला :-   सार्वकालिक
  • सब देशों से सम्बद्ध :-   सार्वदेशिक
  • समस्त पृथ्वी से सम्बन्ध रखने वाला :-   सार्वभौमिक
  • साहित्य से सम्बन्धित :-   साहित्यिक
  • सिंह का बच्चा :-   सिंहशावक
  • सुन्दर हृदय वाला :-   सुहृदय
  • स्वेद  पसीने  से उत्पन्न होने वाला :-   स्वेदज
  • स्वतन्त्रता प्राप्ति के बाद का :-   स्वातन्त्र्योत्तर
  • समय से संबंधित :-   सामयिक
  • शीघ्र चलने वाला :-   द्रुतगामी
  • शयन करने की इच्छा :-   सुषुप्सा
  • सिर से लेकर पैर तक :-   आपादमस्तक
  • स्वप्न में बकझक करना :-   उचावा
  • शासन हेतु नियमों का समूह :-   संविधान
  • सोने – जैसे रंगवाला :-   सुनहला
  • सतो गुण का :-   सात्त्विक
  • सीपी, बाँसी, सूकरी, करी, धरी और नरसल से बनी माला :-   बैजयन्तीमाला
  • समान समय में होने वाला :-   समसामयिक
  • सोलहो कलाओं से युक्त चाँद :-   राका
  • सफेदी लिए हुए लाल रंग :-   पाटल
  • स्थिर रहने वाली वस्तु :-   स्थावर
  • श्रद्धा से जल पीना :-   आचमन
  • सेना के आगे लड़ने वाला योद्धा :-   अग्रयोधा
  • शीघ्रता का अभाव :-   अत्वरा
  • स्वर्ग की वेश्या :-   अप्सरा
  • सोना, चाँदी पर किया गया रंगीन काम :-   मीनाकारी
  • हाथी को हाँकने का लोहे का हुक :-   अंकुश
  • हिंसा करने वाला :-   हिंसक
  • हित चाहने वाला :-   हितैषी
  • हित न चाहनेवाला :-   अनहितू
  • हाथ से लिखा हुआ :-   हस्तलिखित
  • हमेशा सत्य बोलने वाला :-   सत्यवादी
  • हाथ में चक्र धारण करनेवाला :-   चक्रपाणि
  • हवा में मिली हुई धूल या भाप के कारण होने वाला अँधेरा :-   धुन्ध
  • हाथ का लिखा हुआ :-   हस्तलिखित
  • हृदय को विदीर्ण करने वाला :-   हृदयविदारक
  • हंस के समान सुंदर मंद गति से चलने वाली स्त्री :-   हंसगामिनी
  • हत्या करनेवाला :-   हत्यारा
  • हाथ की लिखी पुस्तक या मसौदा :-   पांडुलिपि
  • होठों पर चढ़ीपान की लाली :-   अधरज
  • हिन्द की भाषा :-   हिन्दी
  • क्षमा पाने योग्य :-   क्षम्य
  • क्षण भर में नष्ट होने वाला :-   क्षणभंगुर
  • क्षुधा से आतुर :-   क्षुधातुर
  • ऋषियों के रहने का स्थान :-   आश्रम
  • ऋण के रूप में आर्थिक सहायता :-  तकावी
  • ज्ञान देने वाली :-   ज्ञानदा
  • ज्ञान देनेवाला :-   ज्ञातव्य

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!