अनेक शब्दों के लिए एक शब्द

हिंदी भाषा में अनेक शब्दों के स्थान पर एक शब्द बोल कर भाषा को अधिक प्रभावशाली बनाया जा सकता है। हरियाणा में आयोजित होने वाली परीक्षाओं में हिंदी भाषा में अक्सर अनेक शब्दों के लिए एक शब्द पूछा जाता है। आईये पढ़ते है कुछ अनेक शब्दों के लिए एक शब्द

  • अनुचित बात के लिए आग्रह :-   दुराग्रह
  • अण्डे से जन्म लेने वाला :-   अण्डज
  • अपने देश से दूसरे देश में समान जाना :-   निर्यात
  • अपनी हत्या स्वयं करना :-   आत्महत्या
  • अवसर के अनुसार बदल जाने वाला :-   अवसरवादी
  • अच्छे चरित्र वाला :-   सच्चरित्र
  • आज्ञा का पालन करने वाला :-   आज्ञाकारी
  • अत्यंत सुन्दर स्त्री :-   रूपसी
  • आकाश में उड़ने वाला :-   नभचर
  • आलोचना करने वाला :-   आलोचक
  • आशा से अधिक :-   आशातीत
  • आगे होने वाला :-   भावी
  • आँखों के सामने :-   प्रत्यक्ष
  • आँखों से परे :-   परोक्ष
  • आकाश या गगन चुमने वाला :-  आकाशचुम्बी, गगनचुम्बी
  • आलोचना के योग्य :-   आलोच्य
  • अवश्य होने वाला :-   अवश्यम्भावी
  • अत्यधिक वृष्टि :-   अतिवृष्टि
  • अपने बल पर निर्भर रहने वाला :-   स्वावलम्बी
  • अचानक हो जाने वाला :-   आकस्मिक
  • आदि से अन्त तक :-   आद्योपान्त
  • आगे का विचार करने वाला :-   अग्रसोची
  • आढ़त का व्यापर करने वाला :-   आढ़तिया
  • आवश्यकता से अधिक वर्षा :-   अतिवृष्टि
  • अधिकार या कब्जे में आया हुआ :-   अधिकृत
  • अन्य से सम्बन्ध न रखने वाला :-   अनन्य

अनेक शब्दों के लिए एक शब्द

  • अभिनय करने योग्य :-   अभिनेय
  • अभिनय करने वाला पुरुष :-   अभिनेता
  • अभिनय करने वाली स्त्री :-   अभिनेत्री
  • अच्छा-बुरा समझने की शक्ति का अभाव :-   अविवेक
  • अपने हिस्से या अंश के रूप में कुछ देना :-   अंशदान
  • अनुकरण करने योग्य :-   अनुकरणीय
  • आत्मा व परमात्मा का द्वैत  अलग-अलग होना  न मानने वाला :-   अद्वैतवादी
  • अल्प  कम  वेतन भोगने वाला  पाने वाला  :-   अल्पवेतनभोगी
  • अध्ययन पढ़ना  का काम करने वाला :-   अध्येता
  • अध्यापन पढ़ाने  का काम करने वाला :-   अध्यापक
  • आग से झुलसा हुआ :-   अनलदग्ध
  • अपने प्राण आप लेने वाला :-   आत्मघाती
  • अर्थ या धन से सम्बन्ध रखने वाला :-   आर्थिक
  • आदि से अन्त तक :-   आद्योपान्त
  • आयोजन करने वाला व्यक्ति :-   आयोजक
  • आशुलिपि शार्ट हैण्ड  जानने वाला लिपिक :-   आशुलिपिक
  • अपनी इच्छा के अनुसार काम करने वाला :-   इच्छाचारी
  • आड़ या परदे के लिये रथ या पालकी को ढकने वाला कपड़ा :-   ओहार
  • अपनी विवाहित पत्नी से उत्पत्र  पुत्र  :-   औरस  पुत्र
  • अधिक दिनों तक जीने वाला :-   चिरंजीवी
  • अन्न को पचाने वाली जठर  पेट  की अग्नि :-   जठराग्नि
  • आँवला, हर्र व बहेड़ा :-   त्रिफला
  • अनुचित या बुरा आचरण करने वाला :-   दुराचारी
  • अपराध और उन पर दण्ड देने के नियम निर्धारित करने वाला प्रश्न  :-   दण्डसंहिता
  • अभी-अभी जन्म लेने वाला :-   नवजात
  • अपना हित चाहने वाला :-   स्वार्थी
  • अपनी इच्छा से दूसरों की सेवा करने वाला :-   स्वयंसेवक
  • अपने देश से प्यार करने वाला :-   देशभक्त
  • अपने देश के साथ विश्वासघात करने वाला :-   देशद्रोही
  • आधे से अधिक लोगों की सम्मिलित एक राय :- बहुमत
  • अनुचित बात के लिये आग्रह :-   दुराग्रह
  • आँख की बीमारी :-   दृष्टिदोष
  • अपने पति के प्रति अनन्य अनुराग रखने वाली :-   पतिव्रता
  • अपने पद से हटाया हुआ :-   पदच्युत
  • अपने को पंडित मानने वाला :-   पंडितम्मन्य
  • आटा पीसने वाली स्त्री :-  पिसनहारी
  • आय से अधिक व्यर्थ खर्च करने वाला :-   फिजूलखर्ची
  • आय-व्यय, लेन-देन का लेखा करने वाला :-   लेखाकार
  • अपने परिवार के साथ है जो :-   सपरिवार
  • अपने ही बल पर निर्भर रहने वाला :-   स्वावलम्बी
  • अगहन और पूस में पड़ने वाली ऋतु :-   हेमन्त
  • अधः नीचे  लिखा हुआ :-   अधोलिखित
  • आचार्य की पत्नी :-   आचार्यानी
  • अनुवाद करने वाला :-   अनुवादक
  • अनुवाद किया हुआ :-   अनूदित
  • अनेक राष्ट्रों में आपस में होने वाली बात :-   अन्तर्राष्ट्रीय
  • आलस्य में जँभाई लेते हुए देह टूटना :-   अँगड़ाई
  • अंग पोंछने का वस्त्र :-   अँगोछा
  • अति सूक्ष्म परिमाण :-   अणिमा
  • अध्ययन किया हुआ :-   अधीत
  • असम्बद्ध विषय का :-   अविवक्षित
  • आठ पदवाला :-   अष्टपदी
  • अनिश्चित जीविका :-   आकाशवृत्ति
  • आम का बगीचा :-   अमराई
  • अनुसंधान की इच्छा :-   अनुसंधित्सा
  • आकाश से तारे का टूटना :-   उपप्लव
  • अन्य देश का पुरुष :-   उपही
  • अँगुलियों में होने वाला फोड़ा :-   इकौता
  • अपना नाम स्वयं लिखना :-   हस्ताक्षर
  • अपना मतलब साधने वाला :-   स्वार्थी
  • अगस्त्य की पत्नी :-   लोपामुद्रा
  • अँधेरी रात :-   तमिस्रा
  • अशुभ विचार :-   व्यापाद
  • अंडों से निकली छोटी मछलियों का समूह :-   पोताधान
  • अधिक रोएँ वाला :-   लोमश
  • अमावस्या की रात :-   कुहू
  • ईश्वर में आस्था रखने वाला :-   आस्तिक
  • ईश्वर पर विश्वास न रखने वाला :-   नास्तिक
  • इन्द्रियों को जीतने वाला :-   जितेन्द्रिय
  • इन्द्रियों की पहुँच से बाहर :-   अतीन्द्रिय
  • इतिहास से सम्बन्ध रखने वाला :-   ऐतिहासिक
  • इन्द्रियों को वश में करने वाला :-   इन्द्रियजित
  • इंद्रियों पर किया जाने वाला वश :-   इंद्रियाविग्रह
  • इतिहास को जानने वाला :-   इतिहासज्ञ
  • इस लोक से सम्बन्धित :-   ऐहिक
  • इन्द्रजाल करने वाला :-   ऐन्द्रजालिक
  • इंद्रियों से संबंधित :-   ऐंद्रिक
  • ईश्वर या स्वर्ग का खजाँची :-   कुबेर
  • ईश्वर द्वारा भेजा गया दूत :-   काफिर
  • इन्द्रपुरी की वेश्य :-   अमरांगना
  • इन्द्र का महल :-  वैजयन्त

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!