Haryana Sports Award – हरियाणा खेल पुरस्कार

हरियाणा में प्रति वर्ष खेल के मैदान में बढ़िया प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विभिन्न प्रकार के पुरस्कारों एवं सम्मानों से सम्मानित किया जाता है तो आइए जानते हैं हरियाणा खेल पुरस्कार (Haryana Sports Award) व उनके साथ दी जाने वाली राशि के बारे में जो कि परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है।

सम्मान/पुरस्कार का नामदी जाने वाली राशि
भीम पुरस्कार
(हरियाणा का सर्वोच्च खेल पुरस्कार,
यह पुरस्कार प्रति वर्ष पांच खिलाडियों को प्रदान किया जाता है)
5,00,000/-
एकलव्य अवार्ड
(यह पुरस्कार प्रति वर्ष पांच खिलाडियों को प्रदान किया जाता है)
1,00,000/-
महाराणा प्रताप अवार्ड
(जीवन भर खेलों में योगदान देने वाले पुरुष खिलाडी को)
2,00,000/-
रानी लक्ष्मी बाई अवार्ड
(जीवन भर खेलों में योगदान देने वाले महिला खिलाडी को)
2,00,000/-
गुरु वशिष्ठ अवार्ड
(खेल प्रशिक्षक/Coach)
2,00,000/-
विक्रमादित्य अवार्ड
(रेफरी/अंपायर/जज)
2,00,000/-
डा. राधाकृष्णन अवार्ड
(PTI/DPE)
1,00,000/-
बेस्ट खेल एसोसिएशन अवार्ड5,00,000/-
Haryana Sports Award

हरियाणा का सर्वोच्च खेल पुरस्कार भीम पुरस्कार है जबकि भारत का सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार है। उपरोक्त वर्णित पुरस्कारों में खिलाड़ियों के नकद राशि के साथ स्मृति चिन्ह, स्क्रॉल, ब्लेजर, टाई, स्कार्फ़ इत्यादि भी प्रदान किये जाते है जबकि भीम पुरस्कार में रोल ऑफ ऑनर, स्मृति चिन्ह के रूप में भीम की प्रतिभा भी अतिरिक्त प्रदान की जाती है

हरियाणा में सभी खेल पुरस्कार प्रदेश के राज्यपाल द्वारा प्रदान किये जाते है

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!